मानवाधिकार की जानकारी जरूरी
पटना सिटी |श्री गुरुगोविंदसिंह कॉलेज में चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर के तीसरे दिन शनिवार को मानवाधिकार पर परिचर्चा हुई। मुख्य वक्ता मानवाधिकार संघ के सदस्य आनंद मोहन झा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार हर व्यक्ति का हक है। छात्राें ने मानवाधिकार संबंधित प्रश्नों को पूछा। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रामस्वरूप भगत, डॉ दिनेश कुमार, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. गौरी नाथ राय, डॉ. रामनंदन सिंह, डॉ. नरेश प्रसाद सिंह, डॉ. विनय कृष्ण तिवारी सहित अन्य शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।