शिशुओं की देखभाल की जानकारी दी
पटना सिटी |नालंदा मेडिकलकॉलेज के शिशु रोग विभाग में समेकित नवजात शिशु एवं बाल रोग से संबंधित परिचारिकाओं के चल रहे प्रशिक्षण के सातवें दिन शनिवार को शिशुओं की देखभाल की जानकारी दी गई। शिशु रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. एके जायसवाल, डाॅ. बीपी जायसवाल, डाॅ. अमरेश झा डाॅ. अनिल कुमार ने कहा कि शिशु मृत्यु दर मेें कमी लाना है। बच्चों में होनेवाली कुपोषण, डायरिया, निमोनिया मलेरिया बीमारियों पर नियंत्रण कर लिया जाए तो शिशु मृत्यु दर कम हो सकता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्मर मशीन लगा दी गई है पर इसके बारे में परिचारिका नहीं जानेंगे तो इलाज कैसे होगा। पूर्णिया, गोपालगंज, गया सहित विभिन्न जिलों के 16 परिचारिकाएं भाग ले रही हैं। समापन 12 फरवरी को होगी।