विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम
पटना सिटी |जीजस एंडमेरी एकेडमी में शनिवार को वर्ग 10 12 के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरुआत वंदना से हुई। उप प्राचार्या पूजा शर्मा ने लक्ष्य बनाकर पढ़ने को कहा। फिल्मी गीतों पर छात्र-छात्राओं ने धमाल किया। प्राचार्य पुष्पा पेट्रिक ने बच्चों को पुरस्कृत किया। धन्यवाद ज्ञापन एम्ब्रोस पैट्रिक संचालन अभिषेक पैट्रिक ने किया। इसमें पूजा, जूली, मनीष केसरी, विकास खन्ना, साक्क्षी, काजल ने भाग लिया।