किसानों को मिले मुआवजा
राइस मिल से किसानों के फसल को हुए नुकसान को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने किसानों को मुआवाजा दिए जाने पर विचार करने का आश्वासन दिया है। मामला यह है कि जल्ला किसान संघर्ष समिति ने इस संबंध में एसडीओ का ज्ञापन सौंप किसानों की समस्या से अवगत कराया था। इसी को लेकर एसडीओ केके प्रसाद के साथ समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष शंभुनाथ मेहता, श्रवण, मनोहर लाल, गौरीशंकर रामजी मेहता मिल के प्रबंधक के साथ बैठक हुई। प्रशासन ने इस मामले में किसानों को मुआवजा दिए जाने पर विचार करने काे कहा है,नहीं तो कार्रवाई की बात कही है। किसानों ने कहा कि मिल से निकलने वाले प्रदूषण से बादशाही पैन हरी सब्जियों को नुकसान हो रहा है। अनुमंडल प्रशासन भी इस मामले की जांच करा चुकी है।