पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हार्ट अटैक हो मरीज को मुंह से सांस दे, तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं

हार्ट अटैक हो मरीज को मुंह से सांस दे, तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | एसोसिएशनऑफ मुस्लिम डॉक्टर्स की ओर से छठे एमेडकॉन में डॉक्टरों ने कहा कि हार्ट अटैक जब किसी को हो तो फौरन उसे सीपीआर यानी कार्डियो पल्मॉनरी रिससिटैशन करना चाहिए। मरीज को मुंह से सांस भी देना चाहिए। हज भवन में शनिवार को एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम डॉक्टर्स तथा पटना एम्स की ओर से बेसिक लाइफ सपोर्ट यानी बीएलएस पर आयोजित वर्कशॉप में आयुष के लगभग 40 डॉक्टर शामिल हुए। एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ. हई ने कहा कि एनेस्थेटिकाें काे बीएलएस की जानकारी होनी चाहिए। एम्स के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण बर्णवाल ने कहा कि बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी हो तो हर डॉक्टर एक की जान बचा सकते हैं। डॉ. एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को बीएलएस की जरूरत होती है। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. खुर्शीद आलम ने की। सचिव डॉ. नजीर हुसैन ने कहा कि बिहार के चार मदरसों में वर्कशॉप होंगेे।