पोशाक राशि के लिए हंगामा
पोशाक राशि नहीं मिलने पर गंगा ब्रिज कॉलेानी गोसाईं घाट स्थित बालिका उच्च विद्यालय की आक्रोशित छात्राओं ने शनिवार को विद्यालय में हंगामा किया। स्कूल की आठवीं नवमीं की छात्रा विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य से मिल कर पोशाक राशि की मांग की, पर जब इस संबंध में उन्हें कुछ नहीं बताया गया तो छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और वो हंगामा करने लगीं। छात्रा प्रतिमा, शिवानी, प्रीति, सरस्वती, प्रिया, नेहा, गुड़िया, अन्नपूर्णा, आरती, रुचि सलोनी आदि का कहना था कि हर विद्यालय में पोशाक छात्रवृत्ति की राशि का वितरण किया जा रहा है, जबकि इस स्कूल में अब तक राशि का वितरण नहीं किया गया। प्रभारी से पोशाक राशि के बारे में पूछने जाते हैं तो टालमटोल की बात की जाती है। इस संबंध में स्कूल की प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया कि पोशाक राशि अभी स्कूल में नहीं आई है। विभाग से पोशाक राशि आते ही छात्राओं के बीच वितरण कर दिया जाएगा।
बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं को नहीं मिला पैसा
गोसाईघाट स्थित बालिका उच्च विद्यालय में पोशाक राशि वितरण की मांग को लेकर नाराज छात्राएं।