घायल पर्यटकों से मिले थाइलैंड के डॉक्टर
पटना सिटी | घायलविदेशी पर्यटकों की स्थिति में सुधार है। बोधगया स्थित एक अस्पताल में पदस्थापित थाइलैंड के डॉक्टर एस नारंग शनिवार को एनएमसीएच पहुंच घायलों से मिले। वे एनएमसीएच के डाॅक्टरों से घायलों के चल रहे इलाज के बारे में जानकारी ली। वे अस्पताल प्रशासन से सभी घायलों को ले जाने की बात कही। उधर डाक्टरों की टीम ने कहा कि जब तक पूर्ण रूप से ठीक नहीं हो जाते तब तक अस्पताल प्रशासन ले जाने की अनुमति नहीं देता। अगर वे अपने रिस्क पर ले जाना चाहते हैं तो इस पर विचार होगा। शनिवार को एक अन्य जख्मी विदेशी पर्यटक सेरेनिया को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। इसका इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल प्रबंधक डाॅ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घायल विदेशी पर्यटकों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।