कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए अनुदान अभियान
पटना। फुलवारीस्थित मदर्स इंटरनेशनल अकादमी ने एनडीटीवी की देखरेख में शनिवार को कैंसर रोग से संघर्षरत बच्चों के सहयोग के लिए अनुदान अभियान का आयोजन किया। उद्घाटन अकादमी के निदेशक अरशद अहमद ने की। प्राचार्य सुप्रिया चटर्जी ने कहा कि मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति है, इच्छा शक्ति। उसी के कारण मनुष्य उत्साहित होता है और उसी के कारण दिनरात जूझता भी है। कैंसर के प्रति जागरुकता के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया था। इसमें ताबिश, फरहान, गजनफर मुस्कान, अब्दुल मुतालिब को जीत मिली।