उद्योगपतियों के आए अच्छे दिन: करात
माकपा के 21वें राज्य सम्मेलन का समापन शनिवार को नगर भवन में हो गया। तीन दिवसीय सम्मेलन के इस बैठक में पार्टी को राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश करात के निशाने पर केंद्र सरकार मोदी रहे। करात ने कहा कि मोदी अपने को अमेरिकी साम्राज्यवाद परस्त साबित कर चुके हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा शोषक देश है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता का अच्छा दिन तो नहीं आया, लेकिन अडानी और अंबानी के अच्छे दिन गए। भाजपा के एक साल के सरकार के कार्यकाल में अडानी की संपत्ति में 25 हजार करोड़ का इजाफा हुआ है। राज्यस्तरीय सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार को करात 38 जिलों के प्रतिनिधियों के बहस में भाग लिए फिर मंत्री का प्रतिवेदन पारित किया गया। शनिवार को बिहार राज्य कमेटी का चुनाव हुआ। इसमें पटना के अवधेश कुमार को महासचिव चुना गया। वहीं 50 सदस्यीय कमेटी में विजयकांत ठाकुर, ललन चौधरी, सर्वोदय शर्मा, श्रीमती रामपरी, हृदयानंद यादव, गणेश मानव, प्रभुराज नारायण राव, श्रीमती गीता सागर, श्रीमती नीलम आदि के नाम शामिल हैं। इस सम्मेलन को प्रकाश करात, बृंदा करात, हनान मौला, पोलित ब्यूरो के सदस्य सह बिहार प्रभारी एस रामचंद्रन पिल्लई आदि ने संबोधित किया। जिला के महासचिव सह नवनिर्वाचित राज्य कमेटी के सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि 14 से 29 अप्रैल को विशाखापटनम में 21 वीं पार्टी कांग्रेस का आयोजन हो रहा है, जिसमें बिहार से 18 प्रतिनिधि भाग लेने जाएंगे।