सॉफ्टबॉल टीम घोषित
बिहार को तीरंदाजी में रजत
फतुहा बना चैंपियन
केरलमें चल रहे 35वें राष्ट्रीय खेल में बिहार के पदकों की संख्या चार हो गई हैं। बिहार ने तीरंदाजी के इंडियन कंपाउंड के पुरुष वर्ग में रजत पदक जीता। टीम में अनिल, दिनेश कश्यप राम सोरेन थे। बिहार फाइनल में मणिपुर से 214-209 से हार गया। शनिवार को एक और पदक मिल सकता था, लेकिन तीरंदाजी एकल के टॉप-4 में रश्मि असम की बी. बिनुमा से हार गई।
बॉक्सिंगमें करारी हार
वहीबॉक्सिंग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार को जम्मू कश्मीर से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में बिहार के बॉक्सर रजनीश कुमार राणा को पिटता देख रेफरी ने मैच बीच में ही रोक दिया और जम्मू के बॉक्सर धीरज सिंह को विजेता घोषित किया।
लॉनबॉल में जीते
लॉनबॉल एकल में बिहार की श्वेता गुप्ता को दिल्ली की पिंकी ने 5-21 से करारी शिकस्त दी। वीमेन फोर स्पर्द्धा में बिहार ने राजस्थान को 17-6 से हराया। वहीं पुरुषों की युगल में बिहार ने राजस्थान को 18-17 से और ट्रिपल में बिहार ने राजस्थान को 17-13 से पराजित कर अगले दौर में पहुंचा।
नेशनल गेम्स में रजत पदक जीतनेवाली बिहार की पुरुष तीरंदाजी टीम।
पटना| कोलकाताके राणाघाट में होनेवाली फेडरेशन कप सॉफ्टबॉल क्रिकेट के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। पुरुष टीम : रंजन (कप्तान), जितेंद्र (उपकप्तान), आदित्य, आकाश,आदित्य, वी. कुमार, दीपू, राहुल, सुमित, राहुल, बिट्टू, रवि, आलोक, राजेश। कोच-मैनेजर : संतोष महिला : सुरभी, व्यूटी, मनीषा, एस. सुगंधा, मोहिनी, अंजलि, पूजा, रचना, अनिशा, रिजवाना। कोच और मैनेजर शंकर भगत।