बड़ों ने हौसला बढ़ाया
पटना। डॉनबाॅस्कोएकेडमी में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें शिक्षकों और दर्शकों ने बच्चियों का हौसला बढ़ाया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने गजब की ताकत दिखाई।
100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में ब्लू हाउस ओवर ऑल चैंपियन बना। विभिन्न टूर्नामेंटों से ब्लू ने 1125 अंक हासिल किए। यलो टीम को 1045 अंक मिले। वह उपविजेता बनी। तीसरे स्थान पर रेड हाउस रही। उसने 990 अंक मिले।
कार्यक्रम का उद्घाटन नवीन कुमार ने किया। अतिथियों स्वागत प्रिसिंपल मेरी अल्फोंसा ने किया। प्रतियोगिता के पहले बच्चों ने मार्च पास्ट किया
डॉनबॉस्को एकेडमी में रविवार को आयोजित प्रतियोिगता में रस्सी खींचती छात्राएं।