पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन बादलों का डेरा, 20 के बाद चढ़ेगा पारा

दो दिन बादलों का डेरा, 20 के बाद चढ़ेगा पारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगलेदो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि, मौसम में खास परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद मौसम सामान्य रहेगा। दिन में अच्छी धूप रहेगी। सुबह और शाम में ठंडक बनी रहेगी। मौसम केंद्र के निदेशक आरके गिरि ने बताया कि मंगलवार बुधवार को हल्के बादल छाने की संभावना है।

इससे अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। इसके बाद फिर मौसम सामान्य हो जाएगा। राज्य से अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो गया है। 20 फरवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, रविवार को न्यूनतम 11.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुहासे से घिरा गांधी मैदान।