- Hindi News
- दानापुर स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी
दानापुर स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी
पटना | दानापुररेलवे स्टेशन पर जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह फैसला किया है। आरपीएफ और जीआरपी के पास इन कैमरों की जिम्मेदारी होगी। दानापुर रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी अारके कछवाहा के मुताबिक पार्किंग, वेटिंग रूम एंट्री, कॉमन रूम, रेलवे आरक्षण केंद्र, करंट टिकट काउंटर, फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम आदि पर कैमरे लगाए जाएंगे। स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ते तादाद को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह प्रयास शुरू किया है। दानापुर स्टेशन से अब जनसाधारण एक्सप्रेस सहित चार ट्रेन खुलेंगी।