- Hindi News
- गांधी मैदान में हर रविवार 11 पौधे लगाने का संकल्प
गांधी मैदान में हर रविवार 11 पौधे लगाने का संकल्प
घर-घर बताने आएंगे... कचरा समय पर फेंकें
चकाचक होंगे सभी पार्क
गांधीमैदान को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने के लिए आम लोग आगे आने लगे हैं। रविवार को जैन तेरापंथ युवक संघ के सदस्यों ने पौधरोपण किया और लोगों से मैदान की साफ-सफाई करने की अपील की। संघ की तरफ से हर रविवार गांधी मैदान में 11 पौधे लगाए जाएंगे। प्रशासन भी जल्द यहां विकास काम शुरू करने वाला है। संघ से जुड़े जैन समुदाय के युवाओं ने गांधी मैदान में पहले साफ-सफाई की। इसके बाद कुदाल लेकर क्यारियां बनाईं और उसमें आम और अमरूद के पौधे बोए। इसके बाद पौधों की सिंचाई की गई। मॉर्निंग वाक के लिए पहुंचे दूसरे लोगों ने भी उनके साथ सफाई में हाथ बंटाया। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे कभी भी गांधी मैदान को गंदा नहीं करेंगे और ही दूसरे को करने देंगे। पौधरोपण करने वालों में विकास जैन, मोहित जैन, पारस, लक्ष्य, सन्नी, ऋषभ, अंकित आनंद, बसंत दीपेश और रोहित शामिल रहे। नितिन जैन ने कहा- हमलोग व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करें तो अपना गांधी मैदान कभी भी गंदा हो। भास्कर के अभियान से इसे और मजबूती मिली है। हम लोग हर रविवार 11 पौधे मैदान में लगाएंगे। वहीं, रोहित बोले- प्रशासन जल्द निर्माण शुरू करे। हम गांधी मैदान को विश्वस्तरीय मैदान के रूप में देखना चाहते हैं। हम युवाओं को लगातार जोड़ रहे हैं।
दैनिक भास्कर के अभियान के समर्थन और गांधी मैदान की सफाई के लिए शहर के लोग आगे आने लगे हैं। अगर आप भी अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो हमें फोन या एसएमएस करें।
फोननंबर 9709776677
^शहर की सफाई व्यवस्था हमारी मुख्य प्राथमिकता है। उपकरणों की खरीद और डोर टू डोर योजना शुरू होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। लोगों को जागरूक करने के लिए आवश्यकतानुसार अभियान भी चलाया जाएगा। शीर्षतकपिल अशोक, नगर आयुक्त
जेसीबी, कॉम्पैक्टर, कंटेनर, जेटिंग सेक्शन मशीन आदि सफाई उपकरणों की खरीद रेट के अंतर पर होगी। बुडको के रेट और अन्य कंपनियों का रेट देखा जाएगा। जिसका कम रेट रहेगा उसी से सफाई उपकरणों की खरीद की जाएगी। 14 सफाई उपकरणों में से 6 का टेंडर फाइनल हो चुका है। वर्क ऑर्डर की तैयारी चल रही है। शहर की साफ-सफाई के लिए कुल 14 प्रकार के उपकरणों की खरीद होनी है। जेसीबी, कॉम्पैक्ट, कंटेनर, जेटिंग सेक्शन मशीन आदि छह प्रकार के उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर फाइनल करीब छह माह पहले हो चुका है। शेष आठ प्रकार के उपकरणों के खरीद के लिए फिर से टेंडर निकला जाएगा।
गांधी मैदान में रविवार को जैन तेरापंथ युवक संघ के सदस्यों ने पौधरोपण किया।