- Hindi News
- गोल्फ क्लब में बनेगा ओलिंपिक स्वीमिंग पूल
गोल्फ क्लब में बनेगा ओलिंपिक स्वीमिंग पूल
पटनागोल्फ क्लब में ओलिंपिक स्वीमिंग पूल बनेगा। इसके बाद यहां स्वीमिंग प्रतियोगिता होगी। इसके दूसरे राज्य देशों के भी गोल्फरों को बुलाया जाएगा। गोल्फ क्लब में सुविधाएं बढ़ाने क्लब से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की तैयारी चल रही है। क्लब के सचिव मोहित अहलुवालिया ने बताया कि पटना गोल्फ क्लब अपना 100 वीं वर्षगांठ मना रहा है। अगले एक साल तक हर महीने एक बड़ा आयोजन होगा। गोल्फ कोर्स को बेहतर बनाने के लिए नई मशीनें खरीदी गई हैं।
चार कॉमन ग्रीन बनाया गया है। अहलुवालिया ने बताया कि जल्द ही पटना में प्रोफेशनल गोल्फरों के लिए प्रतियोगिता होगी। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इससे पूरे देश में पटना की एक अलग पहचान बनेगी।