- Hindi News
- ट्रेनों में जल्द शुरू होगी ई कैटरिंग की सुविधा
ट्रेनों में जल्द शुरू होगी ई-कैटरिंग की सुविधा
ट्रेनमें सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे खुद खाना परोसेगा। खासतौर से वैसी ट्रेनों में, जिसमें पैंट्रीकार नहीं है। ट्रेनों में निजी कैटरिंग कंपनियों की घुसपैठ खत्म करने के लिए रेलवे मंत्रालय ने ई-कैटरिंग योजना शुरू की है। वैसे यह सेवा दूसरी रेलवे के कुछ ट्रेनों में ट्रायल के तौर पर चल रही है। जल्द ही पूर्व मध्य रेल की ट्रेनों में भी यह सुविधा मिलेगी। इस व्यवस्था के तहत एसएमएस या कॉल पर रेलवे के कर्मचारी यात्रियों की बर्थ तक खाना पहुंचाएंगे। रेलवे की अधिकृत एजेंसी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) इसकी जिम्मेदारी संभालेगी। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इस योजना को देशभर में लागू किया जाएगा। इससे रेलवे में प्राइवेट केटरिंग कंपनियों की दखल खत्म हो जाएगी।
इसतरह कर सकते हैं खाना ऑर्डर
इसकेलिए यात्री टोल फ्री नंबर पर कॉल कर या एसएमएस कर खाना ऑर्डर कर सकते हैं। सुविधा शुरू होने के बाद नंबर जारी किया जाएगा। यात्रा की पूरी जानकारी जैसे पीएनआर, ट्रेन नंबर, कोच नंबर बर्थ नंबर के साथ 139 नंबर पर एसएमएस कर खाना बुक करा सकते हैं। यात्रियों को वेज-नॉन वेज, नाश्ता खाना मंगाने के लिए दो घंटे पहले बताना होगा। निजी कंपनियां भी ऐसा ही कर रही है।