- Hindi News
- ट्रेन फुलवारीस्टेशन के पास बिजली का तार टूटा, कई ट्रेनें प्रभावित
ट्रेन- फुलवारीस्टेशन के पास बिजली का तार टूटा, कई ट्रेनें प्रभावित
पटना| सचिवालयऔर फुलवारी स्टेशन के बीच रविवार को शाम पांच बजे ओवर हेट तार टूटने से यात्रियों ने घंटों हंगामा किया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक रेल सेवा बाधित रही। आेवर हेड तार टूटने से लगभग दर्जन भर ट्रेनों का परिचालन रोका गया। इसमें बिक्रमशीला, राजगीर- दानापुर इंटर सिटी, मगध और पटना- बक्सर सवारी गाड़ी का परिचालन रोकना पड़ा। परिचालन बाधित होने के कारण पटना- बक्सर सवारी गाड़ी से यात्रियों ने पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर जमकर हंगामा किया।