पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज फॉर्मभरने की आखिरी तारीख 20 तक, 18 को लगेगी हज अदालत

हज- फॉर्मभरने की आखिरी तारीख 20 तक, 18 को लगेगी हज अदालत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | इसवर्ष हज पर जाने के लिए फार्म भरने की आखिरी तारीख 20 फरवरी तक है। फार्म भरने के लिए हज भवन में कर्मियों को रखा गया है। ताकि आवेदन भरने में कोई गड़बड़ी नहीं हो। यही नहीं पासपोर्ट बनवाने के लिए भी हज कमेटी जुट गई है। पासपोर्ट कार्यालय में हज यात्रियों के लंबित पासपोर्ट निर्गत करने के लिए 18 फरवरी को हज अदालत लगाई जाएगी। हज कमेटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राशिद हुसैन ने बताया कि कमेटी हज यात्रियों के पासपोर्ट में मदद कर रही है।