- Hindi News
- राजनीति में उठापटक, निगम में आज होने वाली मंत्री की बैठक पर संशय
राजनीति में उठापटक, निगम में आज होने वाली मंत्री की बैठक पर संशय
पटना | मौर्यालोकस्थित पटना नगर निगम कार्यालय में सोमवार को होने जा रही नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक पर संशय है। बिहार की राजनीति में हो रहे उठा पटक के बीच संभव है कि सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक स्थगित हो जाए। पहली बार निगम की योजनाओं की समीक्षा करने के लिए मंत्री ने नगर निगम कार्यालय में बैठक बुलाई थी। विभिन्न योजनाओं का हिसाब मंत्री ने निगम से मांगा था। निगम पदाधिकारियों को सभी जानकारी देनी है।