- Hindi News
- 18 फरवरी तक गठित हो जाएगी महिला कांग्रेस की नई कमेटी
18 फरवरी तक गठित हो जाएगी महिला कांग्रेस की नई कमेटी
पटना | 18फरवरी तक प्रदेश महिला कांग्रेस की कमेटियों को गठन पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण ने दी। रविवार को महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सभी जिलाध्यक्षों को प्रखंड और जिला स्तर की कमेटियों का गठन कर इसकी सूची प्रदेश मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में वीणा कर्ण, अनोखा देवी, जयंती झा, बच्ची पांडेय, विनीता झा, सुधा मिश्रा, अनुराधा नयन मौजूद थीं।