पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिहार को लॉन बॉल में और 3 पदक

बिहार को लॉन बॉल में और 3 पदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेना ने जीत लिए हैं 42 गोल्ड

नेशनलगेम्स में बिहार के खिलाड़ियों ने रविवार को लॉन बॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही बिहार के तीन पदक पक्के हो गए हैं। सेमीफाइनल में भी बिहार के हारने पर कांस्य पदक मिलेंगे।

बिहार की लॉन बॉल टीम महिला के फोर में और पुरुष टीम युगल और ट्रिपल स्पर्द्धा के सेमीफाइनल में पहुंचीं। रविवार को पुरुषों के स्पर्धा के युगल मुकाबले में बिहार के प्रिंस और ललित की जोड़ी ने मणिपुर के अनूप ज्योति और के हेमेंद्रो की जोड़ी को 18-13 से हराया। वहीं, ट्रिपल के क्वार्टर फाइनल में बिहार ने मेजबान केरल को 23-22 से हराया। बिहार की ओर से सिद्धार्थ, आकाश दीप और मुकेश कुमार ने गोपीनाथ, श्रीनिवासा पाइ और ऐड्रिन मैथ्यू को हराया। दूसरी ओर महिलाओं की स्पर्द्धा में बिहार की श्वेता गुप्ता को एकल मुकाबले में झारखंड की लवली से 06-21 से हार का सामना करना पड़ा। महिलाओं के फोर में भी बिहार को हार का सामना करना पड़ा। इधर बॉक्सिंग में बिहार टीम का निराशाजनक प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है।

लॉन बाॅल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बिहार की टीम।

तिरुवनंतपुरम| राजस्थानके रजत चौहान ने 35वें नेशनल गेम्स में रविवार को पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत लिए। पदक तालिका में सेना ने अपना दबदबा कायम रखा है। उसके 42 स्वर्ण समेत कुल 69 पदक हैं। महाराष्ट्र (27 स्वर्ण) दूसरे और हरियाणा (27 स्वर्ण) तीसरे स्थान पर है। रजत ने राजस्थान को मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण दिलाया। राजस्थान ने पंजाब को 146-145 से हराया। पुरुष टीम वर्ग में रजत की अगुवाई वाले राजस्थान को पंजाब ने शूटऑफ में मात दी।