पुरस्कार वितरण समारोह आज
पटना|मगध महिलाकॉलेज में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुलपति प्रो.वाईसी सिम्हाद्री मुख्य अतिथि होंगे। प्रिंसिपल डॉ.डॉली सिन्हा ने बताया कि इस दौरान दौड़, ताइक्वांडो, स्लो साइकिलिंग आदि गेम्स होंगे।
पटना|भोपाल मेंहोनेवाली भारतीय जूनियर बालिका कबड्डी टीम के प्रशिक्षण के लिए बिहार से कोमल कुमारी का चयन हुआ है। इसकी जानकारी कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने दी। उन्होंने बताया कि कोमल ने केरल में शानदार प्रदर्शन किया।