पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रवींद्र ने जीता खिताब

रवींद्र ने जीता खिताब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|पटना गोल्फक्लब में रविवार को रूबन मेरोरियल गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें 0-18 हेंडिक्प्ट में रवींद्र कुमार विजेता बने। रोशन शरण के उपविजेता का पुरस्कार दिया गया। लॉगेस्ट ड्राइव का पुरस्कार अजित प्रसाद को, क्लोजेस्ट पिन का केटी. सिंह को, मिनिमम पुट्स में रवींद्र प्रसाद सिंह को पुरस्कार मिला। डॉक्टर कैटेगरी में डॉ. जीएन सिंह विजेता और अरुण अग्रवाल उपविजेता बने। सीनियर जनरल कैटेगरी में नेयाज अहमद विजेता और डॉ. एसके. झा उपविजेता बने। महिला वर्ग में बबिता कुमार उपविजेता और विल्किस जहां विजेता बनीं।

हैंडिकेप्ट 19-24 वर्ग में सूर्यांश कुमार विजेता और सांतनु रंजन उपविजेता बने। मैच के बाद विजेताओं को न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी ने दिया। इस मौके पर कर्नल डॉ. ए.के. सिंह और डॉ. नीरज झा उपस्थित थे।