पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोमांचक मुकाबले मंे जेनिथ को हरा ट्रम्फेंट की टीम फाइनल में पहुंची

रोमांचक मुकाबले मंे जेनिथ को हरा ट्रम्फेंट की टीम फाइनल में पहुंची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहटा| 19वीं शहीद स्मृति इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे मैच में ट्रम्फेंट पटना ने जेनिथ क्रिकेट अकादमी पटना को एक रन से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीत कर ट्रम्फेन्ट की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 165 रन का स्कोर बनाया। पप्पू ने 52, मनीष ने 23 राहुल ने 17 रन की पारी खेली। मनीष और सौरभ ने दो-दो विकेट लिए। जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी जेनिथ पटना की टीम 164 रन बना कर ऑल आउट हो गई। रमजान ने 52 सौरभ ने 48 रन की पारी खेली। चंद्रकांत ने 27 रन देकर 5 विकेट राहुल ने 25 रन देकर 2 विकेट लिए। वही रोमांचक मैच का मैन ऑफ मैच का खिताब चंद्रकांत को दिया गया। सोमवार को बिहटा सीनियर मीडिया क्लब के बीच मैच खेला जाएगा