पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीप कार से आए, अदा पर फिदा कर जीत लिया पुरस्कार

जीप-कार से आए, अदा पर फिदा कर जीत लिया पुरस्कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोईखतरनाकतो कोई प्यारा लग रहा था। कोई स्पेशल जीप से आया था तो कोई कार से। डीएवी बीएसईबी ग्राउंड में रविवार को आयोजित डॉग शो में 20 से ज्यादा ब्रीड्स के लगभग 201 डॉग्स शामिल हुए। शो का आयोजन केनाइन क्लब ऑफ बिहार द्वारा किया गया था। डॉग चैंपियनशिप को दिल्ली से आए डॉग स्पेशलिस्ट रवींद्र सिंह और कोलकाता की मौमीता राय ने जज किया। उनका फोकस डॉग की एनाटोमी, पेरेंटिंग और ट्रेनिंग पर रहा। ज्यादातर डॉग्स अपनी पूरी फैमिली के साथ आए। ऐसे में कोई अपने डॉग के साथ खेलता नजर आया तो कोई उसे स्मार्ट बनाने में व्यस्त दिखा। इस अवसर पर डॉग्स के लिए स्पेशल वॉक का भी आयोजन किया गया था।

रैंबोबना आकर्षण का केंद्र

72किलो का रैंबो जब अपने स्पेशल जीप से उतरा तो सभी की नजरें उस पर ठहर गईं। इसके ऑनर लेजली एंथोनी ने बताया कि वह उसे बहुत प्यार करते हैं। उसकी हेल्थ के लिए स्पेशल केयर करते हैं। वह अभी तक कई शो जीत चुका है। वहीं, पामेला एंथोनी ने बताया कि वह इस तरह के मौके पर अपने डॉगी के साथ खूब इंज्वाय करती हैं।

तीनको मिला पुरस्कार

क्लबके सचिव डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि शो में विशेषकर बच्चों का रुझान काफी देखने को मिला। वहीं ब्रीड्स के साथ इन डॉग्स के नाम भी काफी इंटरेस्टिंग रहे। डॉग्स के हैरतअंगेज कारनामों ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ तीन को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अर्पिता बोस, डॉ. विकास, डॉ. विमल, डॉ. रविकांत, डॉ. मुकेश सहाय, प्रवीर घोष, डॉ. धर्मेंद्र सिन्हा, डॉ. वीरेश प्रसाद सिन्हा, डॉ. विनय कुमार आदि उपस्थित थे।

पिंकी पाण्डे अपने डॉगी पोगो के साथ अपराजिता अपनी डॉगी बेबी को लिए हुए

बेस्ट ऑबिडिएंट डॉग

1.आरती त्रिपाठी का लेब्रा डॉग

2. मेघना का ल्हासा एपसो

3. प्रमोद कुमार का सैंट बर्नाड

बेस्टट्रेनर

1.रवि कुमार

2. युगल प्रसाद

ये ब्रीड हुए शामिल

चाऊ चाऊ, बूल डॉग, पग, बिगल, कॉकरस्पाइनियल, मिनीएचर-पिनसर, सेंट बनार्ड, ग्रेट डेन, इंग्लिश मैस्टिफ, बूल मैस्टिफ, नैपोलियन मैस्टिफ, रॉटवियर।

कई श्रेणी में डॉग शो के विनर

बेस्टपपी- डेब्रेली

फ्रेंच मैफटिफ -ऑनर- पल्लवी रंजन

बेेस्टडॉग इन शो

}शैडो, जर्मन शैफर्ड ऑनर-सूरज प्रकाश

}बोल्ट,रॉटविलर ऑनर-ऋषिक शर्मा

}टफ्फी,पग ऑनर-सुनील पांडेय

}नोनी,जर्मन शैफर्ड ऑनर-इंतिकाब आलम

}बज्जी,लेब्रा डॉग ऑनर-प्रशांत सागर

}पैंथर,लेब्रा डॉग ऑनर-आदित्य रंजन

}सिम्बा,गोल्डन रिट्रिवर ऑनर-रोहन डिक्रूज

}ऑनली,कॉक्रर स्पीनल ऑनर-लेजली एंथोनी

}शाशा,तिब्तियन टेरियर ऑनर-मेघा

}केनी, डसांड ऑनर-एनपी सिंह

DOG SHOW