- Hindi News
- छात्र को घर से बुलाया चाकू से हत्या कर दी
छात्र को घर से बुलाया चाकू से हत्या कर दी
क्राइम रिपोर्टर|पटना / मसौढ़ी
पड़ोसीयुवक ने छात्र सूर्यांश आर्य उर्फ सूरज कुमार की चाकू गोद कर हत्या कर दी। घटना मसौढ़ी थाने के गांधी मैदान में बुधवार की देर शाम हुई। 16 वर्षीय सूरज दसवीं का छात्र था। वह रहमतगंज निवासी श्याम कुमार आर्य का पुत्र था। आरोपी उसी मोहल्ले के पप्पू मांझी का पुत्र चंदन मांझी है।
सूचना मिलने के बाद थानेदार बिनोद कुमार सिंह ने मामले की छानबीन की। उनके मुताबिक मृतक के परिजनों का बयान दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस हत्या करने वाले का सुराग लगाने में जुटी है।
गांधीमैदान में मिला
श्यामकुमार आर्य ने बताया कि बुधवार को सूरज घर पर था। शाम में मोहल्ले के बदमाश चंदन ने उसे अपने एक दोस्त के माध्यम से घर से बुलाया। वह उसके साथ चला गया। स्थानीय राहगीरों ने गांधी मैदान में उसे खून से लथपथ देखा। थोड़ी देर में ही उन्हें भी सूरज के बारे में सूचना मिली कि उसे चाकू मार दी गई है। श्याम के मुताबिक, चंदन बदमाश और शराबी है। कौन बुलाकर सूरज को घर से गया, नहीं मालूम है।
बहगया था ज्यादा खून
गंभीररूप से घायल सूरज को परिजन वहां से आननफानन में लेकर मसौढ़ी के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। उसकी हालत देख डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर पीएमसीएच के लिए रवाना हुए। ज्यादा खून गिर जाने की वजह से उसकी हालत नाजुक होती जा रही थी। इसी बीच पीएमसीएच पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।
घरमें मचा कोहराम
सूरजकी मौत होने की सूचना मिलने के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। रहमतगंज में रहने वाले लोग सूरज के घर पर पहुंच गए। परिजनों की हालत देख, वहां पहुंचे लोग उन्हें ढांढस दिलाने में जुटे थे। लोग कह रहे थे चंदन को पुलिस फौरन गिरफ्तार करे। सूरज नेक लड़का था।