- Hindi News
- निगरानी ने मांगा 2012 से अब तक के आय व्यय का ब्योरा
निगरानी ने मांगा 2012 से अब तक के आय-व्यय का ब्योरा
निगरानीअन्वेषण ब्यूरो ने नगर निगम से 2012 से लेकर अब तक का प्राप्त आय और व्यय का ब्योरा मांगा है। बुधवार को इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। कहा है कि निगम के विरुद्ध न्यायालय के आदेश से निगरानी जांच चल रही है। जांच के दौरान नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2012-13, 2013-14 और 2014-15 में आय-व्यय के ब्यौरा की आवश्यकता है। दो दिनों के अंदर सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
इन बिंदुओं पर मांगी जानकारी
{निगम के आय के स्रोत क्या-क्या हैं?
{ वित्तीय वर्ष 2012-13, 2013-14 और 2014-15 में बिहार सरकार के द्वारा कितनी राशि आवंटित की गई है?
{ पटना नगर निगम के द्वारा आंतरिक स्रोतों से आय के रूप में कितनी राशि प्राप्त हुई है?
{ किन-किन मदों में व्यय की गई है?