पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस अवर निरीक्षक ने दर्ज कराया अपना बयान

पुलिस अवर निरीक्षक ने दर्ज कराया अपना बयान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| बोधगयास्थित महाबोधि मंदिर में 2013 में हुए सिलसिलेवार बम धमाके की सुनवाई कर रही एनआईए की विशेष अदालत में बुधवार को पुलिस अवर निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बयान दर्ज कराया। वह अभियोजन के दूसरे गवाह हैं। उन्होंने विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह की अदालत में बताया कि घटना की तिथि को वह बोधगया थाने में पदस्थापित थे। धमाके के बाद उन्होंने घटनास्थल से सिलेंडर बम और जिटोनेटर बरामद किया था। जिनकी जब्ती सूची भी बनाई थी। गवाही आज भी जारी रहेगी। गौरतलब है कि 7 जुलाई, 2013 को महाबोधि मंदिर परिसर में लगातार कई बम धमाके हुए थे, जिनमें कई लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले की जांच एनआईए ने की थी।