पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाटर केनन के चालक पर हमला, घायल

वाटर केनन के चालक पर हमला, घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| चमचमातीकार से उतरे तीन-चार लोगों ने वाटर केनन के चालक रामबाबू राय पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना मंगलवार की देर रात श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के पास हुई। उस वक्त वह ड्यूटी पर तैनात था। लाठी-डंडे से मारपीट कर उसे घायल करने के बाद सभी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस ने रामबाबू को पीएमसीएच में भर्ती करा दिया। सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में जख्म के निशान हैं। वह बोलने की हालत में नहीं है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इस बाबत अज्ञात लोगों के खिलाफ गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। थानेदार आरके शर्मा ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी से कार का रजिस्ट्रेशन नंबर पता लगाने में जुटी है। मंगलवार की देर रात रोहतास के नोखा निवासी रामबाबू वाटर केनन पर ड्यूटी कर रहा था। वहीं पर एक कार लगाकर तीन-चार लोग थे। इसी बीच हमलावर कार से उतरे और वाटर केनन के पास चले गए। थोड़ी देर में ही इन लोगों से रामबाबू का विवाद हो गया और युवकों ने पिटाई कर दी।