- Hindi News
- महिला से बस में दुष्कर्म का प्रयास, लोगों की दिलेरी से अस्मत बची
महिला से बस में दुष्कर्म का प्रयास, लोगों की दिलेरी से अस्मत बची
पटना| सिटीराइड बस के अंदर मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के प्रयास को स्थानीय लोगों ने विफल कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो गई। वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के हार्डिंग पार्क के पास मंगलवार देर रात की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अस्मत बचाने के लिए शोर मचाने में विफल मूक-बधिर महिला के हाथ-पैर पटकने की आवाज हार्डिंग पार्क के पास झोपड़पट्टी में रहनेवाले लोगों ने सुनी। लोगों ने उस बस को घेर लिया, जिसका चालक विजेंद्र और खलासी संजय महिला को शिकार बनाना चाहते थे। दिलेरी दिखाते हुए बस से महिला को बाहर निकाला और दोनों बदमाशों को बस के अंदर कैद कर पुलिस को सूचना दी।