पटना/मोकामा. आसनसोल-मुंबईएक्सप्रेस की एसी बोगी बी-1 में हुई डकैती के मामले में रेल पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये तीनों खुसरूपुर के हैं। इन से लूटी गई आठ-दस बैग बरामद हुई है। बैग से नकद गहने गायब हैं। रेल पुलिस इन तीनों को लेकर फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़ में छापेमारी करती रही। 8 फरवरी की रात आसनसोल-मुंबई एक्स. की एसी बोगी में अपराधियों ने बाढ़-अथमलगोला के बीच जयप्रकाश महुली हॉल्ट पर ट्रेन रोककर दो विदेशी समेत डेढ़ दर्जन से अधिक यात्रियों से लाखों रुपए के नकद गहने लूट लिए थे।
लाखों की हुई थी लूट
मोकामा इलाके के कई जगहों पर छापामारी की गई। हालांकि पुलिस को सफलता नहीं मिली, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर मोकामा और पंडारक थाना द्वारा भी अपने स्तर से मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।