एसी बोगी भी सुरक्षित नहीं
पटना|अपराधी जहांट्रेन की स्लीपर जनरल बोगियों में लूट डकैती की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, वहीं एसी बोगी भी सुरक्षित नहीं है। 40 दिन में तीन बड़ी लूट डकैती हो जाने से रेल पुलिस के सुरक्षा की पाेल खुल गई है। इससे एसी स्लीपर बोगी में सफर करने वाले यात्री सहमे हुए हैं।
27 दिसंबर, 2014को सिमुलतल्ला-जसीडीह रेलखंड के बीच लाहवन स्टेशन के पास सौ से अधिक अपराधियों ने दो घंटे तक पाटलिपुत्र एक्स. के दो एसी बोगी व13 स्लीपर बोगियों में डकैती कर नकद, जेवर, लैपटॉप समेत 20 से 25 लाख की संपत्ति लूटी।
8 फरवरी, 2015 की रात आसनसोल - मुंबई एक्सप्रेस के एसी बोगी बी-1 में 8 फरवरी की रात आठ अपराधियों ने बाढ़-अथमलगोला स्टेशन के बीच जयप्रकाश महुली हॉल्ट पर वैक्यूम कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में अपराधियों ने डेढ़ दर्जन यात्रियों से लाखों रुपए के नकद जेवरात लूट लिए।
5 जनवरी, 2015 किऊल-जसीडीह रेलखंड के बीच दर्जनभर से अधिक अपराधियों ने छपरा-टाटा एक्सप्रेस में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। लाखों के नकद गहने लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट भी की।