पटना. इस्लामपुर-राजेंद्रनगर-हटियाएक्सप्रेस में हुई डकैती में डेको गैंग का हाथ था। सरगना विपिन उर्फ डेको समेत छह डकैतों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बुधवार को यह खुलासा किया। 4 अपराधी मंगलवार को ही पकड़े गए थे। लाइनर पीड़ित सर्राफा व्यवसायी विजय वर्मा का नजदीकी निकला। उसकी तलाश जारी है। सरगना डेको, सुजीत, कमलेश आैर जितेंद्र यादव (पंडारक), अनंत गौरव (नगरनौसा, नालंदा) गिरफ्तार हुए हैं। मंगलवार को मछरियावां हॉल्ट के पास डकैतों ने व्यवसायी को ट्रेन से उतारा आैर 2.5 लाख नकद 2.5 लाख की चांदी लूट ली थी।
पुलिस टीम को पता चला कि घटना के बाद डकैत पूरब दिशा में भागे हैं। ग्रामीण एसपी हरकिशोर राय फतुहा एसडीपीओ अनोज कुमार ने स्थानीय थाने की पुलिस के साथ पीछा करके पहले डेको समेत चार डकैतों को पकड़ा। फिर उसकी निशानदेही पर मसूर के खेत से नकद बरामद करने के बाद दो अन्य गुर्गों को धर-दबोचा।
डकैती में 7 अपराधी शामिल थे। एक की तलाश जारी है। -जितेंद्र राणा, एसएसपी