- Hindi News
- पुलिस अधिकारी के दो बॉडीगार्ड ने दुकानदार के साथ की मारपीट
पुलिस अधिकारी के दो बॉडीगार्ड ने दुकानदार के साथ की मारपीट
पटना | पुलिसअधिकारी के दो बॉडीगार्ड ने पैसे के लेन-देन के विवाद में दुकानदार रौशन कुमार के साथ मारपीट की। घटना बुधवार की रात एसकेपुरी थाना के आनंदपुरी स्थित मनोरमा अपार्टमेंट के पास हुई। मारपीट करने के बाद दोनों अंगरक्षक बाइक से फरार हो गए। थानेदार आईसी विद्यासागर ने घटना में बॉडीगार्ड के शामिल होने से इनकार किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो लोग कोल्ड ड्रिंक स्टेशनरी के दुकानदार रोशन की दुकान के पास पहुंचे। यहां पैसे के लेन-देन में दुकानदार के साथ तीखी नोकझोंक हुई। लोगों का कहना है कि वे लोग अपने को पुलिस अधिकारी का बॉडीगार्ड बता रहे थे।