पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौर्या होटल के सामने वीआईपी गेट, मगध महिला के सामने जॉगिंग ट्रैक

मौर्या होटल के सामने वीआईपी गेट, मगध महिला के सामने जॉगिंग ट्रैक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो दिन में शुरूहोगा गांधी मैदान में काम


प्रस्तािवत गेट

उद्योग भवन के सामने वाला गेट

आरबीआई

एक्जीिबशन रोड

ग्राफिक्स:रीतेश

प्रस्तािवत गेट

प्रस्तािवत गेट

स्टेट बैंक

बिस्कोमॉन

वाॅकिंग ट्रैक

जॉिगंग ट्रैक

होटल मौर्या के सामने वीआईपी गेट

भास्कर ने बताईं खामियां, डीएम ने ठीक करने को कहा

शामहोते ही गांधी मैदान का अंधेरे में डूब जाना और पेड़ों की छंटाई नहीं होने से खूबसूरती पर पड़ रहे प्रभाव को भास्कर ने अपने अभियान में उठाया। गुरुवार शाम करीब 7:15 बजे आयुक्त गांधी मैदान पहुंचे तो उन्हें जगह-जगह अंधेरा मिला। वे बिफरे। उन्होंने डीएम और मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि पूरे मैदान में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करें। डीएम ने तुरंत बिजली विभाग से बात कर इस समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान आयुक्त ने पेड़ों की छंटाई, घास को छोटा करने मैदान के गड्ढों को भरने के भी निर्देश दिए।

बड़े गेट तोड़ फिर से बनेंगे

गांधीमैदान में सभी बड़े गेटों को तोड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा। ये गेट 20 फीट अंदर जाएंगे। बड़े गेटों की चौड़ाई 25 फीट होगी। इन गेटों के साथ दो सब गेट भी बनेंगे। इनकी चौड़ाई छह फीट होगी। वाच टावर और कंट्रोल रूम भी बनेंगे। आयुक्त ने छोटे गेटों को तोड़ने काे निर्देश दिया। मुख्य अभियंता को बड़े गेटों के बीच बराबर दूरी निर्धारित करने को कहा, ताकि मैदान अच्छा लगे।

गांधी मैदान के विकास कार्यक्रमों की शुरुआत दो दिनों के भीतर होगी। डीएम अभय कुमार सिंह ने बताया कि एजेंसी का चयन हो गया। प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल के साथ भी डीएम की वार्ता हुई। प्रमंडलीय आयुक्त ने काम शुरू करने के लिए कंपनी को निर्देश दिए। गांधी मैदान में विकास कार्यक्रमों को लेकर जारी दैनिक भास्कर के अभियान समाधान मिलजुल कर को भी प्रशासन ने सराहा। जिला प्रशासन का कहना है कि दो-तीन दिनों में छोटे-छोटे काम शुरू हो जाएंगे। इसके बाद अगली कड़ी में बड़े कार्यों की शुरुआत होगी। आम लोगों को शीघ्र सुंदर और व्यवस्थित गांधी मैदान का नजारा दिखेगा।

पटना। गांधी मैदान में बनने वाले चार नए गेटों की जगह गुरुवार को तय कर दी गई है। मौर्या होटल के सामने गोलंबर से सटे वीआईपी गेट बनाया जाएगा। दूसरा गेट कन्वेंशन हॉल के सामने, तीसरा करगिल चौक स्थित बस स्टैंड की बगल में और चौथा गेट गांधी मैदान पुलिस थाने से थोड़ा आगे बनेगा। वहीं, मगध महिला कॉलेज के गेट के सामने वाकिंग ट्रैक से पांच फीट अंदर जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल और डीएम अभय कुमार सिन्हा ने एक साथ गांधी मैदान का निरीक्षण किया और चार नए गेट के लिए जगह चिह्नित की। आयुक्त ने मुख्य अभियंता और कार्यपालक अभियंता को दो दिन में काम शुरू करने के निर्देश दिया।