पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब ई रेलवे टिकट के लिए भी आधार जरूरी

अब ई-रेलवे टिकट के लिए भी आधार जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{यात्री चाहे पर्सनल आईडी से ई-टिकट बुक करें या एजेंट के माध्यम से, दोनों ही स्थितियों में आधार नंबर जरूरी होगा

{हालांकि अभी अाधार नंबर को वैकल्पिक तौर पर ही मांगा जा रहा है।

काउंटर से टिकट लेने पर भी देना होगा नंबर

ई-टिकटके अलावा काउंटर में भी इसे लागू किया जाएगा। इसके तहत आरक्षण टिकट के लिए जो पर्ची छपेगी, उसमें आधार नंबर लिखने के लिए भी फॉरमेट रहेगा। जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था के जरिए रेलवे सबसे महत्वपूर्ण यात्रियों का डेटा बेस तैयार करना चाहता है। डेटा बेस रेल मंत्रालय के पास रहेगा, जिसमें यात्रियों की पूरी जानकारी रहेगी। विभिन्न योजनाओं को तैयार करने में इस डेटा बेस का इस्तेमाल किया जाएगा।

सिटी रिपोर्टर| पटना

अबई-रेलवे टिकट के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। यह व्यवस्था रेलवे ने लागू कर दी है। यात्री चाहे पर्सनल आईडी से ई-टिकट बुक करें या एजेंट के माध्यम से, दोनों ही स्थितियों में आधार नंबर जरूरी होगा। रेलवे ने आधार कार्ड को आईडी कार्ड के रूप में भी मान्यता दे दी है। हालांकि अभी अाधार नंबर को वैकल्पिक तौर पर ही मांगा जा रहा है।

रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार जल्द ही इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा। रेलवे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में आधार नंबर को जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए रेलवे की संस्था क्रिस की ओर से ई-टिकट के लिए नया फॉरमेट जारी कर दिया गया है।

टिकट के लिए आवेदन में पूरी जानकारी भरने के साथ ही आधार नंबर का भी विकल्प दिया गया है। जिन यात्रियों के पास आधार कार्ड है, वे उस फॉर्मेट में नंबर डाल सकते हैं। नई व्यवस्था के तहत ई-टिकट बुक करने वाले यात्रियाें के टिकट पर भी आधार नंबर प्रिंट रहेगा।