मोकामा डेमू अब मेमू समय भी बदल गया
पटना। ट्रेननंबर 73205-6 पटना-मोकामा डेमू पैसेंजर और 73203-4 पटना-किउल पैसेंजर को मेमू में बदला गया है। शुक्रवार से पटना-मोकामा पैसेंजर संशोधित समय से पटना से करौटा के बीच चलेगी। पटना-मोकामा पैसेंजर जंक्शन से सुबह 5:05 बजे खुलेगी। राजेंद्रनगर से 5:14 बजे, गुलजारबाग से 5:20 बजे, पटना साहिब से 5:28 बजे, दीदारगंज से 5:35 बजे, बंका घाट से 5:41 बजे, हरदास बिगहा हाॅल्ट से 5:56 बजे करौटा से 6:12 बजे खुलेगी। सालिमपुर और मोकामा के बीच समय नहीं बदला है।