पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार दिया, मार दिया... चिल्लाते हुए गली में घुस गए अपराधी

मार दिया, मार दिया... चिल्लाते हुए गली में घुस गए अपराधी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. मैनपुरा राजकीय मध्य विद्यालय के सामने अपराधियों ने संतोष की गोली मार कर हत्या कर दी। जैसे ही गोलियों से छलनी संतोष का शरीर सड़क पर गिरा सभी अपराधी मार दिया... मार दिया.... शोर मचाते हुए स्कूल की बगलवाली गली में घुस गए। हाथों में पिस्टल लहराते हुए सभी घटनास्थल से करीब 1 किमी दूर स्थित संतोष के घर के सामने कथित रूप से शोर मचाया और फरार हो गए।

मौका-ए-वारदात से पुलिस को पांच खोखे बरामद हुए हैं। संतोष की हत्या के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। सिटी एसपी चंदन कुशवाहा, डीएसपी डॉ. शिबली नोमानी, एसकेपुरी, शास्त्रीनगर और पाटलिपुत्रा तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर चार घंटे तक जांच करती रही। रेपिड एक्शन फोर्स भी तैनात कर दी गई, ताकि किसी तरह के गैंगवार को रोका जाए।

आगे की स्लाइड में पढ़ें 10 दिन बाद थी पिता की बरसी