पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब पार्क के भीतर से पार्किंंग के लिए रास्ता

अब पार्क के भीतर से पार्किंंग के लिए रास्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{अवैध पार्किंग पर लगेगी रोक

{ जाम की समस्या से मिलेगी निजात

{ गाड़ियां सुरक्षित रहेंगी

पार्किंग के फायदे

अनिकेत त्रिवेदी|पटना @anikettrivedi

बुद्धस्मृति पार्क के पास बनी हाईटेक मल्टीलेवल पार्किंग जून से शुरू हो सकती है। एप्रोच रोड पर अतिक्रमण होने से इसे शुरू नहीं किया जा सका था। अब नया रास्ता बनेगा। पार्किंग में जाने के लिए पार्क के भीतर से फ्रेजर रोड तक 40 फीट का टू-वे रास्ता बनाया जाएगा।

बुद्धा स्मृति पार्क और पार्किग को बुडको के जरिए बनाया गया है। बुडकाे के अधिकारी ने कहा- पार्किंग तक जाने के लिए सड़क निर्माण को विभाग से मंजूरी मिल गई है। रास्ता बनाने में 53.20 लाख रुपए खर्च होंगे। मार्च में सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकाला जाएगा। कंपनी को तीन महीने का समय दिया जाएगा। जैसे ही सड़क बन जाएगी, पार्किंग को चालू कर दिया जाएगा।

बुद्धा स्मृति पार्क

डाकबंगला रोड

पार्किंग के लिए नया रास्ता

बुद्धा स्मृति पार्क

बुद्धा स्मृति पार्क

मल्टीलेवल पार्किंग

यह मशीन ऑटोमेटिक तरीके से काम करती है। जैसे ही कोई गाड़ी पार्किंग के गेट पर आएगी, मशीन के डिसप्ले पर पार्किंग की वर्तमान स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यानी गाड़ी लगाने के लिए जगह है या नहीं। जगह हाेने पर मशीन के डिस्प्ले पर जाएगा कि गाड़ी कहां खड़ी करनी है। सउस जगह पर जाने के लिए डायरेक्शन भी बताया जाएगा। पार्किंग से गाड़ी निकालने के समय जब तक टोकन जमा नहीं होगा, गेट पर लगा ऑटोमेटिक बूम बैरियर नहीं हटेगा।

लाख की

लागत से लगी है गौट्रेज आटो मशीन

गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं। जी प्लस 4 फ्लाेर है।

मीटर की दूरी पर है यह पार्किंग पटना जंक्शन से।