पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर धमकी : 20 से बंद कर देंगे कचरा उठाना

फिर धमकी : 20 से बंद कर देंगे कचरा उठाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। कंकड़बागअंचल एवं बांकीपुर अंचल में 20 फरवरी से कचरा उठाव बंद हो सकता है। कचरा उठाने वाली कंपनी ने लंबे समय से निगम की अोर से पैसे का भुगतान नहीं हाेने पर कचरा नहीं उठाने की धमकी दे दी है। कंपनी ने नगर आयुक्त को पत्र लिख कर कहा है कि इन क्षेत्रों में काम करने वाले वाहन हाईवा, जेसीबी और टैक्टर जैसे संसाधनों का भाड़ा काफी समय से लंबित है। क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी को जब भी भुगतान के लिए अनुरोध किया जाता है कि तो यह कह कर टाल दिया जाता है कि विभाग से आवंटन होने पर भाड़े के पैसे का भुगतान किया जाएगा। कचरा उठाव मद में किराए का निगम पर लगभग एक करोड़ पांच लाख रुपए कर बकाया है।