पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांझी ने कृषि यंत्रों पर अनुदान बढ़ाया : मंत्री

मांझी ने कृषि यंत्रों पर अनुदान बढ़ाया : मंत्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘20 को सीएम सदन में साबित कर देंगे बहुमत’

पटना|नरेंद्रसिंह ने बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रबड़ स्टांप बनने से इंकार कर दिया तो पद से हटाने पर आमदा हो गए। 20 फरवरी को फ्लोर पर बहुमत साबित कर देंगे।

कृषि यांत्रिकीकरण मेले में मंत्री नरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री को स्टॉल और मशीनों के बारे में बताते कृषि आयुक्त विजय प्रकाश।

पॉलिटिकल रिपोर्टर|पटना

कृषियांत्रिकीकरण मेले के उद्‌घाटन पर मंत्री नरेंद्र सिंह कहा कि मांझी सरकार ने कृषि यंत्रों पर घटा अनुदान को बढ़ा दिया है। सामान्य किसानों को कंबाइन हार्वेस्टर खरीद पर 4 लाख एससीएसटी किसान को 5 लाख अनुदान देने का प्रावधान किया गया है।

कृषि उत्पादन आयुक्त विजय प्रकाश ने कहा कि किसान खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्रियों का डिमांड ऑनलाइन कर सकेंगे। 7 वर्षों में कृषि यंत्रों पर 1200 करोड़ अनुदान कृषि यंत्रों पर दिया गया। मौके पर कृषि मंत्रालय के अपर आयुक्त एन काले, कृषि निदेशक धर्मेंद्र सिंह, निदेशक उद्यान अरविंदर सिंह, सीआईआई के अध्यक्ष एसपी सिन्हा आदि मौजूद थे।