- Hindi News
- हॉर्स ट्रेडिंग करने के मास्टर हैं नीतीश : मंगल पांडेय
हॉर्स ट्रेडिंग करने के मास्टर हैं नीतीश : मंगल पांडेय
स्थिति स्पष्ट करें मोदी : जदयू
नीतीशकुमार हॉर्स ट्रेडिंग के मास्टर हैं। उन्होंने 2010 में लोजपा और 2014 में राजद विधायकों को तोड़ा है। अब खुद अपने घर को तोड़कर उसमें आग लगाने का काम कर रहे हैं और आरोप भाजपा पर मढ़ रहे हैं। उन्होंने राजनीति को नाटक बना दिया है। राज्य में जदयू की सरकार है और पार्टी विधानमंडल के नेता को हटा रही है। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के इशारे में विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी जिस तरह से काम कर रहे हैं, यह किसी से छुपा नहीं है।
उधर,नंदकिशोरयादव ने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग के खेल के मास्टर रहे लोग दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। नीतीश कुमार को यह भी ख्याल नहीं रहा कि लोकतंत्र संवैधानिक प्रक्रिया से चलता है, किसी पार्टी या नेता विशेष की सुविधा के अनुसार नहीं। वहीं, रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि सत्ता में आने की बेचैनी में नीतीश कुमार ने संवैधानिक संकट खड़ा कर दिया है। जनता ने जब खारिज कर दिया, तब नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि वे तब तक सीएम नहीं बनेंगे, जब तक जनता मजदूरी नहीं देगी।
पटना|जदयू केप्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा नेता सुशील मोदी और नंदकिशोर यादव को अपनी स्थिति करनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर कानून व्यवस्था चौपट करने, किसानों का शोषण करने, राज्य का विकास ठप करने, अति पिछड़ों पर अन्याय, बिहार की गरिमा को धूमिल करने और सगे-संबंधियों की परिभाषा बदलने का आरोप लगाया। क्या इन आरोपों पर मोदी और यादव कायम हैं। भाजपा नेताओं में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो ताजा परिस्थिति में उनका क्या स्टैंड होगा इसे वे स्पष्ट करें।
पटना|पूर्व उपमुख्यमंत्रीसुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार जदयू की आपसी लड़ाई और पार्टी के अंदर के सत्ता संघर्ष का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ रहे हैं। लेकिन, उनका सुशासन तो उसी दिन समाप्त हो गया था जिस दिन उन्होंने भाजपा से गठबंधन तोड़ कर कांग्रेस से हाथ मिला लिया। उन्होंने कहा- हकीकत यह है कि जब नीतीश कुमार के करीबी चेहते अफसरों का तबादला किया गया और मुख्यमंत्री मांझी नीतीश कुमार से पूछे बिना अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग करने लगे, तो वह मांझी को हटाने के अभियान में जुट गए।