- Hindi News
- पप्पू ने लालू से पूछा दलित छोड़ देंगे, तो किसका वोट बच जाएगा
पप्पू ने लालू से पूछा- दलित छोड़ देंगे, तो किसका वोट बच जाएगा
पटना| राजदसांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लालू प्रसाद से पूछा कि दलित वोट छोड़ देंगे तो उनके पास क्या बच जाएगा? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जब स्वतंत्र होकर काम करने की शुरुआत की, तो उन्हें परेशान किया जा रहा है। प्रताड़ित अपमानित कर अपदस्थ करने की साजिश रची जा रही है। इस कोशिश का हम हर स्तर पर विरोध करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एससी/एसटी किसानों को 80 फीसदी सब्सिडी देने, किसानों को पांच एकड़ तक बिजली मुफ्त करने और नियोजित शिक्षकों को नियमित करने का आश्वासन दिया है। इसका हम स्वागत करते हैं। इन सभी घोषणाओं को तुरंत कैबिनेट से मंजूर करा लेने की आवश्यकता है।