पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेमू ट्रेन का जसीडीह तक किया विस्तार

मेमू ट्रेन का जसीडीह तक किया विस्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशभारत सरकार के रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने गुरुवार को 63208/ 63211 पटना मेमू सवारी गाड़ी का विस्तार किया। यह ट्रेन पहले पटना से झाझा तक चलती थी। उसका गुरुवार को पटना से जसीडीह तक का विस्तार किया गया है। गुरुवार को दिन के ढाई बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखा कर इस ट्रेन को रवाना किया गया।

इस मौके पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, जमुई सांसद चिराग पासवान ने भी रेल मंत्री के साथ साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर यात्रियों को को सुखद यात्रा की शुभकामना दी।

इस मौके पर रेलवे के कई पदाधिकारी कर्मचारी झाझा रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। जसीडीह तक ट्रेन का विस्तार होने से झारखंड सहित सूबे के सीमावर्ती जिलों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। खासकर दैनिक यात्रियों को इससे फायदा होगा, जिन्हें ट्रेन बदलनी पड़ती थी। यात्री इस ट्रेन के विस्तार की मांग काफी दिनों से कर रहे थे।

झाझा रेलवे स्टेशन से रवाना होती अपग्रेड मेमू गाड़ी।

लखीसराय |पूर्व मध्यरेलवे के वंशीपुर मननपुर स्टेशन के बीच लोहवा जोर पुल के पास अहले सुबह 13050 डाउन अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। गुरुवार की अहले सुबह लगभग 05:30 बजे डाउन रेलवे ट्रैक के ज्वाइंट में लोहवा जोर पुल के निकट दरार गई थी। इसकी सूचना रेलकर्मी राजीव कुमार करीमन द्वारा वंशीपुर किउल पीडब्ल्यूआई को मोबाइल के जरिये दिया गया। साथ ही टूटी रेल पटरी के आगे लाल कपड़ा पटाखा लगा कर ट्रेन चालक को सचेत किया गया।