- Hindi News
- शेखपुरा में हजारों लीटर अवैध शराब नदी में बहाई
शेखपुरा में हजारों लीटर अवैध शराब नदी में बहाई
शेखपुरा |पटना से आई सीडीएफ की टीम ने मुरारपुर सुदासपुर गांवों में छापेमारी की। इसके दौरान टीम ने टाटी नदी किनारे अवैध रूप से चलाई जा रहे चार दर्जन से अधिक शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर हजारों लीटर शराब नदी में बहा दिया। हालांकि टीम की भनक मिलते ही धंधेबाज भाग निकले।
दूसरी ओर सुदासपुर में भी छापेमारी के दौरान दर्जनों अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट कर कई लीटर शराब बहा दिया गया। दो घंटे तक चली छापेमारी में उत्पाद निरीक्षक रमाशंकर प्रसाद, दुर्गेश साव रंजीव झा सहित कई सैप जवान शामिल थे। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार से नदी का पानी प्रदूषित हो गया है।