पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतास में पीएचसी प्रभारी क्लर्क को निगरानी ने रिश्वत लेते दबोचा

रोहतास में पीएचसी प्रभारी क्लर्क को निगरानी ने रिश्वत लेते दबोचा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतासजिले के दिनारा पीएचसी प्रभारी प्रवेश पासवान चिकित्सा विभाग के क्लर्क राजीव नयन दूबे को निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते धर दबोचा। बीस हजार रुपए घूस लेते दोनों पकड़े गए।

गुरुवार को लगभग ग्यारह बजे पटना से दिनारा पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने चिकित्सा प्रभारी प्रवेश पासवान को उनके आवास पर पकड़ा। विभागीय क्लर्क राजीव नयन दूबे भी वहां मौजूद था। डॉक्टर के लिए क्लर्क ही अपने हाथ से घूस ले रहा था।

निगरानी की जाल में क्लर्क राजीव नयन भी फंस गया। यह रुपए बिक्रमगंज की एक एएनएम से उसके तबादले के लिए लिया जा रहा था। क्लर्क ये रुपए चिकित्सा प्रभारी को पहुंचाने आया था। जैसे ही चिकित्सा प्रभारी ने रुपए हाथ में लिए निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। रुपए लेने के पहले चिकित्सा प्रभारी अॉपरेशन कर रहे थे।

छपरा|नगर थानेमें कार्यरत एएसआई विजय पांडेय को एसपी सत्यवीर सिंह ने रिश्वत मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। साहेबगंज के एक व्यक्ति से मारपीट के मामले में आईओ एएसआई विजय पांडेय ने पांच हजार रुपए घूस मांगा। पीड़ित ने मोबाइल से घूस मांगने की बात को रिकार्ड कर लिया था और उसे ले जा कर एसपी को सुना दिया। एसपी ने त्वरित कार्रवाई की।