इजरायल पहले स्थान पर
फाइनल में हारी पटना बालिका टीम
दामिनी-कृष्णन ने बाजी मारी
सब-जूनियरस्पोर्ट्स मीट (तरंग) के तहत आयोजित कबड्डी स्पर्द्धा का खिताब बालक वर्ग में जहानाबाद और बालिका वर्ग में बेगूसराय ने जीत लिया है। फाइनल में बालिका में पटना और बालक में पूर्वी चंपारण की टीमों को हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में पटना ने अररिया को जहानाबाद ने बेगूसराय को और बालक वर्ग में जहानबाद ने पूर्वी चंपारण को और सारण ने लक्खीसराय को 52-39 से शिकस्त दी।
वॉलीबॉलमें दरभंगा चैंपियन
वालीबाॅलमें दरभंगा चैंपियन बना। फाइनल में बेगूसराय 25-22, 21-25, 25-21, 16-25, 15-12 से हार गया। तीसरे स्थान पर भागलपुर रहा। बालिका वर्ग में सुपौल ने बेगूसराय को हरा कर खिताब जीता। तीसरे स्थान पर दरभंगा रहा।
कविताका शानदार प्रदर्शन
कवितालेखन के फाइनल राउण्ड में जमुई, भागलपुर, मधेपुरा, नवादा, किशनगंज, एवं वैशाली ने भाग लिया। इसमें जमुई की कविता कुमारी पहले स्थान पर रहीं।
मोइनुल हक में एथलेटिक मीट
फाइनल में जहानाबाद और सारण की टीमें
सुगम संगीत के फाइनल में 13 जिलों के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। सुगम संगीत के दोनों वर्गों में बेगूसराय की दामिनी कुमारी एवं कृष्ण कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। किशनगंज की प्रियंका कुमारी अंकित कुमार झा दूसरे स्थान पर रहे। पश्चिम चंपारण की दीक्षा कुमारी ने बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में टाई होने के कारण दरभंगा के आदित्य कुमार सिंह एवं मुंगेर के विश्वजीत कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को ही खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
एथलेटिक्स में लम्बी कूद में मो. इजरायल संजय कुमार प्रीतम कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 4 गुणे 100 मीटर रिले दौड़ में सिवान जिले के चंदा, दिपांती, निशा, अनिशा पहले स्थान पर रहीं। किशनगंज की मंजरी, परवीन, नसिहा, आदिला दूसरे और पश्चिम चंपारण की नंदनी, रंजू, मनिषा तथा गेनू तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में मुंगेर के राहुल, शशि, धीरज, नीरज, नवादा के सुमीन, कुन्दन, आलोक, चंदन लखीसराय के सदानन्द, कन्हैया, रोशन, अनन्त क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे।