सोना 50 रुपए टूटा, चांदी रही स्थिर
पटना | सर्राफाबाजार में चांदी की कीमतों में स्थिरता रही, वहीं दूसरी ओर सोना 50 रुपए टूट गया। दूसरी ओर, विदेशी बाजारों में पीली धातु के एक महीने से ज्यादा के निचले स्तर तक लुढ़कने के कारण गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन गिरता हुआ 200 रुपए उतर कर चार सप्ताह के निचले स्तर 27,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर गया और चांदी 450 रुपए लुढ़क कर 37,650 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।