पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरबीआई पीएनबी ने लोगों को बताया उनका बैंकिंग अधिकार

आरबीआई पीएनबी ने लोगों को बताया उनका बैंकिंग अधिकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | आरबीआईऔर पंजाब नेशनल बैंक ने गुरूवार को संपतचक में ग्राहक जागरूकता बैठक की। मौके पर बिहार-झारखंड के बैंकिंग लोकपाल (आरबीआई) पैट्रिक बरला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उनके अलावा आरबीआई के उपमहाप्रबंधक अभय कुमार, सहायक महाप्रबंधक ज्ञानेश्वर पाठक एवं पीएनबी के जिला अग्रणी प्रबंधक राजेश कुमार उपस्थित रहे। इस मौके पर पैट्रिक बरला ने ग्राहकों को उनके बैंकिंग अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के समस्याओं के निवारण की जानकारी भी दी। अभय कुमार ने बैंकिंग लेन-देन के दौरान साधारण सावधानियों को अपनाने और सर्तक रहने की सलाह दी। मौके पर पटना जिला अग्रणी प्रबंधक राजेश कुमार ने ग्राहकों को बैंकिंग समस्याओं के निवारण के लिए और अधिक सुविधा होने की जरूरत बताई।