पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छूटे अभ्यर्थियों को और एक मौका

छूटे अभ्यर्थियों को और एक मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवि शिक्षक नियुक्तिके लिए विज्ञापन जारी

अगला टीईटी नए साल में

उर्दू शिक्षकों की नियुक्तिदिसंबर में

अक्टूबर में िफर शिक्षक नियोजन कैंप

मेधा सूची में शामिल शिक्षक अभ्यर्थी किसी कारण से नियुक्ति से वंचित रह गए हैं, तो उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। इसके लिए नियोजन कैंप अक्टूबर में लगेगा। यह कैंप प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए होगा। इसमें उपस्थित होकर अभ्यर्थी खाली सीटों पर नियुक्ति का मौका पा सकते हैं। शिक्षा विभाग में शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। करीब 70 हजार पद अब भी रिक्त हैं। कैंप की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षक नियुक्ति, टीईटी, उर्दू शिक्षकों की बहाली आदि विषयों पर चर्चा हुई।

अगला टीईटी नए साल में होगा। इसके बाद फिर नए सिरे से शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन जारी होगा। इसमें इंटर पास भाग ले सकेंगे। यह दूसरा टीईटी होगा। पहला टीईटी 2011 में हुआ था। पहले टीईटी में 28 लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे।

उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी होगा। नियुक्ति दिसंबर में कर लिए जाने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि करीब 20 हजार पद खाली हैं। विशेष टीईटी में उत्तीर्ण अभ्यर्थी नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसकी संख्या 15 हजार है।

बिहार लोक सेवा आयोग ने विवि शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन शनिवार को जारी कर दिया। 3364 पदों पर नियुक्ति होनी है। आवेदन निबंधित डाक अथवा स्पीड पोस्ट से आयोग के कार्यालय में 20 नवंबर तक भेजे जा सकते हैं। 3364 पदों में 1720 अनारक्षित कोटि के अभ्यर्थियों के लिए हैं। अन्य सीटें विभिन्न वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। न्यूनतम योग्यता की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर दी गई है।